Parineeti-Hardy First Look
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू बीते मई महीने में अपने आगामी अनटाइटल प्रोजेक्ट की शूटिंग किए थे। उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 12 डिग्री सेल्सियस के कंपकंपाती ठंड में में की थी। जिसके चलते उन्हें सेट पर बिना पानी पिए ही जाना पड़ा था क्योंकि पानी बर्फ बन चुका था। परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू अपने इस आगामी प्रोजेक्ट पर सस्पेंस बरकरार रखे है। जिसके चलते फैंस इस सवाल में उलझे हुए हैं कि उनकी यह आगामी प्रोजेक्ट कोई फिल्म है या फिर कोई गाना।

    वहीं आज एक बार फिर अभिनेत्री ने अपने फैंस के सस्पेंस को और दुगना कर दिया हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने आगामी प्रोजेक्ट के फर्स्ट लुक को शेयर किया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस प्रोजेक्ट में शामिल हार्डी संधू के भी फर्स्ट लुक को भी शेयर किया हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में स्टार्स जख्मी नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोस्टर में तिरंगा भी नजर आ रहा हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘कमिंग सून’ साथ ही उन्होंने तिरंगा और इंडिपेंडेंस डे को हैशटैग किया हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝙿𝚊𝚛𝚒𝚗𝚎𝚎𝚝𝚒 𝙲𝚑𝚘𝚙𝚛𝚊 🫧 (@parineetichopra)

    फैंस उनके इस पोस्टर को देखकर काफी खुश हैं। उनके इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अब तक 45 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।