‘दुआ में याद रखना’ : इमोशनल अंदाज में नजर आए आदित्य नारायण

    Loading

    नई दिल्ली: सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) द्वारा गाया गाना ‘दुआ में याद रखना’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें आदित्य नारायण के इमोशनल अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल हिमेश रेशमिया ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत भी हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने दिया है। पिछले साल इसे यू-ट्यूब पर 14 मीलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। अब सिंगर आदित्य नारायण ने फिर से इस म्यूजिक वीडियो कू एप पोस्ट किया जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं और अपना कमेंट दे रहे हैं।

    100 से ज्यादा गाने गाए

    आदित्य ने बहुत छोटी सी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। 1996 में फिल्म ‘मासूम’ में उन्होंने गाना गाया ‘छोटा बच्चा जान के हमको’ ये गाना इतना हिट हुआ कि उन्हें इसके लिए बचपन में ही अवॉर्ड मिला। बतौर चाइल्ड सिंगर आदित्य ने करीब 100 से ज्यादा गाने गाए। बड़े होने बाद भी उन्होंने अपना सफर जारी रखा, लेकिन उन्हें इतनी लोकप्रियता नहीं मिल पाई। 

    होस्ट के रूप में मिली तारीफ

    इसके बाद आदित्य ने टीवी शो होस्ट में हाथ आजमाया। आदित्य ने 2007 में ‘सारेगामापा’ शो होस्ट किया जिसकी काफी तारीफ हुई। इसक बाद तो उन्होंने एक के बाद एक कई सिंगिंग रियल्टी शोज होस्ट किए। उन्होंने हाल ही में शो ‘इंडियन आइडल 12’ को भी होस्ट किया। एक सिंगर से ज्यादा आदित्य को अब एक होस्ट के रूप में पहचाना जाता है। बतौर होस्ट उन्होंने ‘खतरा।।खतरा।।खतरा।।’, ‘किचन चैंपियन’, ‘एंटरटेनमेंट की रात’, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ जैसे शो भी होस्ट किए हैं।

    एक्टिंग में भी हाथ आजमाया

    आदित्य ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्हें पहली बार आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ में देखा गया था। इसके बाद 2010 में उन्होंने ‘शापित’ फिल्म से बतौर हीरो डेब्यू किया। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। आदित्य इसके बाद फिल्मों में नहीं दिखाई दिए। उन्होंने साल 2019 में ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लिया। अपने शानदार स्टंट के दम पर वो इस शो में वो पहले रनर अप रहे।

    श्वेता को बनाया जीवनसाथी

    सिंगर आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की है. आदित्य ने श्वेता के साथ 12 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी। इनकी शादी कोरोना काल को देखते हुए कम लोगों के बीच ही हुई थी।