आदित्य रॉय कपूर की ‘राष्ट्र कवच ओम’ दूसरे दिन हुई फुस, शनिवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़

    Loading

    मुंबई: आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की फिल्म ‘राष्ट्र कवच ओम’ (Rashtra Kavach Om) 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य के अलावा संजना सांघी भी अहम किरदार में नजर आ रही है। यह पहली बार होगा जब आदित्य और संजना एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे है। फिल्म समीक्षकों या फिल्म देखने वालों को प्रभावित करने में विफल रही है। टिकट काउंटरों पर फिल्म की टिकट ज्यादा नहीं बिकी है। यहीं वजह है कि पहले दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दूसरे दिन का कलेक्शन पोस्ट किया है। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 3.21 करोड़ रुपये पहुंची है। देखें पोस्ट- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    ‘राष्ट्र कवच ओम’ कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और अहमद खान द्वारा निर्मित एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, प्रकाश राज और प्राची शाह पांड्या भी हैं। यह 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का संगीत अर्को प्रावो मुखर्जी, अमजद नदीम आमिर, चिरंतन भट्ट और एनबी ने दिया है। गीत कुमार, मनोज यादव और ए.एम. तुराज़ द्वारा लिखे गए हैं।