आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सलमान खान पहुंचे शाहरुख खान से मिलने

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन को कोर्ट ने एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। अब शाहरुख खान और उनका परिवार इस वक़्त मुश्किल वक़्त से गुजर रहा है। 

    ऐसे में कल देर रात शाहरुख के दोस्त बॉलीवुड एक्टर सलमान खान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। सलमान खान करीब 40 मिनट तक शाहरुख खान के घर रुके थे। गौरतलब है कि सलमान खान के पहले सुनील शेट्टी, ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी शाहरुख़ के सपोर्ट में उतर चुके है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

    पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था- ‘शाहरुख खान मैं हमेशा आपके साथ हूं। ऐसा नहीं है कि आपको इसकी जरूरत है। यह वक़्त भी बीत जाएगा।’

    पूजा भट्ट के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था- ‘वो सभी जो बॉलिवुड को निशाना बना रहे हैं याद रखें फिल्मी सितारों के खिलाफ की गई एनसीबी की रेड? हां, कुछ भी नहीं मिला। कुछ भी साबित नहीं हुआ। बॉलिवुड को एक तमाशा बना दिया गया है। ये मशहूर होने की कीमत है।’