मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिल गई है। उन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी जमानत मिल चुकी है।
ऐसे में शाहरुख़ खान के फैंस उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर जश्न मानाने पहुंचे थे। उनके घर के बहार जश्न का माहौल लगातार बना हुआ है। बड़ी संख्या में फैन्स शाहरुख खान के घर पहुंच रहे हैं। दरअसल जैसे ही उन्हें जनमत मिली ये सुन कर उनके फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए थे। शाहरुख़ के फैंस पोस्टर और बैनर लेकर उनके घर के बाहर पहुंचे थे। पोस्टर और बैनर पर ‘वेलकम बैक आर्यन’ लिखा था। इस तरह फँस ने अपनी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे के आसपास बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत दे दी। ऐसे में वे आज अपने घर वापस आ जाएंगे।
गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। इन दिनों आर्यन मुंबई की आर्थर रोड स्थित जेल में बंद हैं।