विवाद के बाद करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म से दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    Loading

    After the controversy, Karan Johar show Kartik Aaryan the way out of the film, know the truth behind it: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वासलियर में हुआ था। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने दमपर अपनी अलग जगह बनाने में कामियाबी हासिल की है। वह कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार में नजर आ चुके हैं। साथ ही आने वाले समय में अभिनेता और भी दमदार किरदार और बिग बजट फिल्मों में दिखाई देंगे। आपको बता दें, बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कार्तिक को कई मुश्किलों का सामने करना पड़ा। और तो और इस दौरान अभिनेता को निराशा का भी सामना करना पड़ा। 

    कार्तिक आर्यन पिछले साल फिल्म निर्माता करण जौहर संग विवाद के चलते काफी समय तक चर्चा में थे। करण को कार्तिक पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से अभिनेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एंटरटेनमेंट पोर्टल को एक सूत्र ने बताया था कि, ‘कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में ‘दोस्ताना 2’ साइन की थी। इसके लिए मेकर्स ने 2-3 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। लेकिन जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो तब तक अभिनेता की मार्केट वैल्यू 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। इस बारे में जब करण से कार्तिक ने फीस में वृद्धि करने को कहा तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kartik Aaryan (@i_love_kartikaaryan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial)

     

    इस पूरे मामले पर करण का मानना था कि कार्तिक की ओर से फिज में फिर से वृद्धि करना गैर-पेशेवर था, उन्होंने अभिनेता को एक और फिल्म के लिए साइन करने की कोशिश की। करण ने कार्तिक को मिस्टर लेले फिल्म ऑफर की।‘ सूत्र ने आगे कहा, “कार्तिक भी उक्त फिल्म में आने के लिए तैयार हो गए। लेकिन फिर से कुछ बिगाड़ा और कार्तिक ने दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू नहीं करने के लिए COVID-19 महामारी के कारण बताए। इसके बाद कार्तिक के साथ करण की इनडोर मीटिंग हुई। इस दौरान करण ने अपनी निराशा व्यक्त की। इसके बाद भी कार्तिक और करण के बीच का बवाल नहीं सुलझा। फिर क्या था फिल्म के निर्माता करण ने कार्तिक को दोस्ताना 2 से बाहर करने का ऐलान किया।