ऐश्वर्या राय बच्चन व्हाइट गाउन में एंजिल की तरह उतरी रैंप पर, देखें Photos

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में अब एक्ट्रेस की पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से इंटरनेशनल फैशन ब्रांड ‘लोरियल पेरिस’ की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या के साथ कई इंटरनेशनल सेलेब्स ने भी ने हिस्सा लिया।

    दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। पेरिस में हुए फैशन वीक में एक्ट्रेस रैंप वॉक पर पर व्हाइट कलर का गाउन पहनकर उतरीं थे। साथ उन्होंने न्यूड मेकअप लिया और इस लुक का पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया। ऐश्वर्या ने अपने बाल खुले ही रखे थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Entertainwood (@entertainwoodd) 

    ऐश्वर्या के इस लुक को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

    ऐश्वर्या यहां ब्रिटिश स्टार हेलेन मिरेन के साथ हाथ में हाथ डालकर भी चलती दिखाई दीं।

    ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा इस फैशन शो में सिंगर कैमिला कैबेलो, ऑस्ट्रेलियाई स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड, एक्ट्रेस अजा नाओमि किंग, हॉलीवुड स्टार एम्बर हर्ड और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो भी शामिल हुए थे।