Independence Day 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : भारत आज आजादी (Independence) की 75वीं वर्षगांठ (Anniversary) का जश्न मना रहा हैं, वहीं प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आवाहन पर देश में हर तरफ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ के सेट पर फिल्म की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में क्रू मेंबर्र एक-दूसरे को तिरंगा का ब्रॉच लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं एक्टर अजय देवगन भी तिरंगा का ब्रॉच लगाए है। सभी ने शूटिंग से पहले तिरंगा का ब्रॉच लगाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। अजय देवगन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आजादी के 75 साल; हम में से प्रत्येक के लिए खुशी और गर्व का क्षण। हम ताकत से ताकत की ओर बढ़ें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में ‘हर घर तिरंगा’ हैशटैग किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    गौरतलब है कि फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन अजय देवगन ही कर रहे हैं। वो इस फिल्म में लीड रोल में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर यह कयास लगाया जा रहा है कि यह साल 2023 में रिलीज होगी।