Soundarya Rajinikanth
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : साउथ (South ) सुपरस्टार (Superstar) रजनीकांत (Rajinikanth) एक बार फिर नाना बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत (Soundarya Rajinikanth) ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। एक्टर विशगन वनंगमुडी और सौंदर्या ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत की पहली शादी बिजनेसमैन अश्विन राम कुमार से हुई थी। जिससे उन्होंने सात साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। जिससे उन्हें एक बेटा वेद है। जो सौंदर्या रजनीकांत के पास ही रहता है।

    बाद में सौंदर्या रजनीकांत ने 11 फरवरी 2019 में एक्टर विशगन वनंगमुडी से शादी की और तीन साल बाद सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया। उन्होंने अपने बेटे की एक झलक शेयर करते हुए लिखा, ‘ईश्वर की असीम कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ, विशगन, वेद और मैं आज 11/9/22 वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुड़ी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।’ उन्होंने इस ट्वीट में डॉक्टरों का भी धन्यवाद की हैं।

    बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम वीर रजनीकांत वनंगमुड़ी रखा है। उनके इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस के बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी कपल को बधाईयां दी हैं। गौरतलब है कि 11 सितंबर 2022 को सौंदर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें शेयर कर अपने प्रेगनेंसी की जानकारी अपने प्रशंसकों को दी थी। सौंदर्या रजनीकांत काफी खुश हैं।