अक्षय कुमार ने मालदीव में मनाया ट्विंकल खन्ना का बर्थडे, वेकेशन की Photos शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle khanna) आज यानी 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। एक्ट्रेस आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर इस वक़्त ट्विंकल अपने पति और बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर अक्षय ने ट्विंकल के साथ अपने चिल सेशन की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 

    दरअसल अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना नीले पानी के ऊपर कुशन के साथ झूला पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने नीले रंग की शर्ट, डेनिम शॉर्ट्स और सनग्लासेस पहना हुआ है। वहीं अक्षय ने नीले रंग की टाई-डाई पोशाक में नजर आ रहे हैं। साथ ही अपना लुक कम्पलीट करने लिए गहरे रंग के धूप के चश्मे में नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ‘आपके साथ मेरी तरफ, यहां तक कि ब्लूज़ भी मेरी स्ट्राइड में लेना आसान है… हैप्पी बर्थडे टीना।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अक्षय का ये पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके फैंस भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर ट्विंकल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करना सालों पहले ही छोड़ दिया था लेकिन अब किताबें और आर्टिकल लिखने में व्यस्त हैं। उनके ट्वीट में उनका मजाकिया अंदाज साफ झलकता है।