
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ (Vedat Marathe Veer Daudale Saat) से मराठी डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का अनाउंसमेंट 2 नवंबर को अक्षय कुमार, महेश मांजरेकर, सीएम एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की मौजूदगी में हुआ है।
फिल्म के लॉन्चिंग के साथ-साथ फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया। जिसमें अभिनेता छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए। फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में अक्षय कुमार के अलावा मराठी एक्टर प्रवीण तारडे, उत्कर्ष शिंदे, विशाल और ‘बिग बॉस मराठी’ फेम जय दुधाने भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि प्रवीण तारडे फिल्म में प्रतापराव गूजर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ चित्रपटाच्या शुभारंभ प्रयोग कार्यक्रमातून लाईव्ह https://t.co/sPI9ZvsHMk
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 2, 2022
वहीं इस फिल्म में महेश मांजरेकर के बेटे सत्य मांजरेकर भी इस नजर आएंगे। जो दत्ताजी पेज का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म दिवाली के मौके पर साल 2023 में रिलीज हो सकती है। फिल्म को लेकर ऐसी भी चर्चा है कि ये हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस फिल्म लॉन्चिंग के वीडियो और तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने फिल्म के सफल होने की कामना भी किया है।
@manjrekarmahesh दिग्दर्शित वेडात मराठे वीर दौडले सात या सिनेमाचा मुहूर्त सोहळा आज मोठ्या उत्साहात संपन्न झाला. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे अध्यक्ष @RajThackeray हेदेखील या सोहळ्याला उपस्थित होते. याप्रसंगी सिनेमाच्या संपूर्ण टीमशी संवाद साधत शुभेच्छा दिल्या. pic.twitter.com/FRCWMWa6OX
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 2, 2022
गौरतलब है की 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म फैंस को पसंद भी आ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिका में है।