Ram Setu
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने दर्शकों (Audience) के मनोरंजन का खास ख्याल रखते है। अभिनेता ने आज अपने आगमी फिल्म ‘रामसेतु’ के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जिसको सुनकर फैंस खुशी से उछल पड़े है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के एक नए पोस्टर को शेयर किया है। पोस्ट तस्वीर में अक्षय कुमार, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और साउथ एक्टर सत्यदेव एक साथ नजर आ रहे है। ये किसी अंधेरे गुफा के सामने खड़े है।

    अक्षय कुमार के हाथ में जलती हुई मशाल दिखाई दे रही है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस अपने हाथ में जलती हुई टॉर्च ली है। अक्षय कुमार ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘रामसेतु की दुनिया की एक झलक। सिनेमाघरों में दिवाली, 2022।’ अक्षय कुमार अभिनीत ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनका ये पोस्ट फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। उनके इस नए पोस्टर को एक्ट्रेस लारा दत्ता, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, नुसरत भरूचा, बी प्राक और मोनालिसा ने लाइक किया है। अब तक इस पोस्ट पर पांच लाख से अधिक लाइक्स आ चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नुसरत भरूचा भी अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। अब ये फिल्म थिएटरों में रिलीज के लिए तैयार है। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की तो 3 जून को फिल्म ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सोनू सूद, मानुषी चिल्लर के साथ अन्य अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।