World Laughter Day 2022
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : आज वर्ल्ड लाफ्टर डे (World Laughter Day) है  ऐसे में बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी इस दिन को सेलिब्रेट (Celebrate) करते नजर आए है। उन्होंने ऐसा काम किया है। जिससे उनके फैंस की हंसी नहीं रूक रही है। अभिनेता अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। वो अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ की बातों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते है। आज विश्व हंसी दिवस के दिन भी अक्षय कुमार अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है।

    ये एक कॉमेडी वीडियो है। जिसमें अभिनेता खुशी रहने का राज बता रहे है। पोस्ट वीडियो में एक्टर अपने दांतों को कंघी करते नजर आ रहे है और जोर-जोर से हंस रहे है। इतना ही नहीं वो अपना फनी फेस भी बनाए नजर आ रहे है। पोस्ट वीडियो के बैकग्राउंड में इंग्लिश सांग ‘स्टैंड बाय मी’ बज रहा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘खुशी की कुंजी: खुद पर हंसने में सक्षम होना। खुशी के उपलक्ष्य में यहां एक वीडियो है। जो सरासर ऊब का परिणाम है, आशा है कि इस वीडियो से आपको हंसी आएगी। कृपया हंसे, यह वास्तव में दर्दनाक था। वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुभकामनाएं!’ उनके इस वीडियो को अब तक नौ लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    हाल ही में अक्षय कुमार एक पान मसाला के विज्ञापन को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। हालांकि, बाद में वो इस विज्ञापन से दूरी बनाते हुए अपने चाहने वालों से माफी मांगे थे साथ ही एक माफीनामा लिखकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अगर हम बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता अभी हाल ही में अपने आगामी फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग को खत्म किए है। अभिनेता बहुत जल्द फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म ‘राम सेतु’ में भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।