बॉलीवुड एक्टर अली फजल की मां का बुधवार सुबह निधन हो गया है।
मुंबई. पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के गलियारे से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड एक्टर अली फजल की मां का बुधवार सुबह निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थी। लेकिन, अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और बुधवार को उनका निधन हो गया।
एक्टर अली फजल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बार की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,’मैं आपके हिस्से का आपके लिए जिऊंगा। मिस यू अम्मा। यहीं तक था हमारा, पता नहीं क्यों। आप मेरी क्रिएटिविटी की सोर्स थीं। मेरा सबकुछ थीं। आगे अल्फाज नहीं रहे। लव, अली।’
I’ll live the rest of yours for you. Miss you Amma. Yahi tak thhaa humaara, pata nahi kyun. You were the source of my creativity. My everything. Aagey alfaaz nahi rahe. Love, Ali. pic.twitter.com/hKyFMp6U1G
— Ali Fazal M / میر علی فضل / अली (@alifazal9) June 17, 2020
अली के प्रवक्ता ने इस बात की जानकरी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अली फजल की मां का 17 जून की सुबह लखनऊ में अचानक इंतकाल हो गया। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अली आभारी हैं जो उन्हें अपने फैंस से इस मुश्किल घड़ी में सपॉर्ट मिला है।’
बता दे कि अली अफजल एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ शादी करने जा रहे थे। लेकिन, लॉकडाउन के कारण उन्होंने अपने शादी पोस्टपोन कर दी है। हालाँकि, अभी तक उनकी शादी की डेट सामने नहीं आई है।