Alia Bhatt Baby Girl
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज से एक नए जिम्मेदारियों में बंध गए है। अभिनेत्री ने आज मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपनी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी काफी खुश है और सभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है साथ ही बेबी गर्ल पर भी अपना प्यार लुटा रहे है।

    सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स कपल पर बधाईयों और शुभकामनाओं का बौछार कर रहे है। वहीं नीतू कपूर भी दादी बनने के बाद खुशी से झूम उठी है। सभी आलिया भट्ट के बेबी गर्ल की झलक देखने के लिए काफी उतावले हो रहे है। वहीं सभी के मन में यह भी सवाल बना हुआ है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे, लेकिन हम आपको बता दें कि अभिनेत्री ने इस बारे में शादी से पहले ही सोच लिया है।

    जी हां, हम उस दौरान की बात कर रहे है जब आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ का प्रमोशन कर रहे थे। बता दें कि साल 2019 में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर पहुंचे थे। जहां आलिया भट्ट ने यह फैसला किया था कि अगर उनकी बेटी होगी तो वो उसका नाम अलमा रखेंगी। दरअसल, शो में सक्षम नाम के कंटेस्टेंट का इंग्लिश में हाथ काफी तंग था और सक्षम ने आलिया के नाम की स्पेलिंग ‘ALMAA’ (अलमा) बताया। जिसे सुनकर लोगों की हंसी छूट पड़ी थी, लेकिन आलिया भट्ट ने अलमा को बहुत ही सुंदर नाम बताया था।

    उस दौरान आलिया भट्ट ने कहा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वो उसका नाम अलमा रखेंगी। वहीं अब जब अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है तो ये माजरा एक बार फिर लोगों के सामने आ गया है। बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे है। आज उनके लिए काफी खुशी का दिन है।