Alia Bhatt Remembers Rishi Kapoor
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभी हाल ही में कपूर घराने (Kapoor Family) की बहू (Daughter-in-Law) बनी है। उन्होंने आज अपने ससुर ऋषि कपूर के पुण्यतिथि पर उनको याद की है। इतना ही नहीं उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो अपने पति रणबीर कपूर, सास नीतू कपूर और दिवंगत ससुर ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही है। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और आज इनकी पुण्यतिथि है।

    ऐसे में पूरा परिवार काफी भावुक है। पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने भी उन्हें याद किया है। ऋषि कपूर एक अच्छे इंसान, पिता और कलाकार थे। उनके जाने का दुःख पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को है। उनकी अभिनीत आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ है। जो अभी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर, जूही चावला, परेश रावल, ईशा तलवार और सतीश कौशिक जैसे कलाकार अपनी मुख्य भूमिका निभाए है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ससुराल फैमिली के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है। वो इस तस्वीर पर लिखी की आपको हमेशा-हमेशा के लिए प्यार! उनके द्वारा पोस्ट इस तस्वीर को देखकर उनके सभी प्रशंसक भावुक हो गए है।