Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Pictures
Photo Credit- Alia Bhatt Instagram

    Loading

    मुंबई : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब कपूर फैमिली (Kapoor Family) की बहू (Daughter-In-Law) बन गई है। जिस घड़ी का प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि कब आलिया भट्ट रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की होगी। तो वो घड़ी अब पूरी हो चुकी है। बीते कल रणबीर कपूर ने अपने दोस्त और परिवार की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज से आलिया भट्ट के साथ सात फेरे ले लिए है। अब आलिया रणबीर की हो गई है। शादी होने के बाद वास्तु में मिठाइयां बांटी गई।

    वहीं दूसरी तरफ फैंस भी काफी खुश थे, लेकिन सिर्फ एक बात की कमी थी और वो यह थी की प्रशंसकों को दूल्हा-दुल्हन देखने की बड़ी लालसा थी। आलिया भट्ट ने उसे भी पूरा करते हुए अपनी और रणबीर के शादी  की तस्वीरों को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दी। जिसके बाद फैंस ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत के कई सितारे उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए उनके पोस्ट पर उपस्थित हो गए। उनके इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया। उनके इस पोस्ट पर अब तक 88 लाख से अधिक लोग अपना प्यार लुटा चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    शादी के जोड़े में अभिनेत्री काफी खुबसूरत लग रही है। वहीं रणबीर भी कुछ कम नहीं दिखें। लोग उनपर अपना प्यार बरसा रहे है तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने भी अपना आशीर्वाद और प्यार दी साथ ही उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर इनकी तस्वीरें भी शेयर की और लिखा कि मेरी दुनिया सास ने ऐसे अपनी नई नवेली बहू का स्वागत की। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी सामान्य तरीके से बहुत कम लोगों की उपस्थिति में हुई। ये शादी सिक्रेट तरीके से संपन्न हुई है। जिसमें घर के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं थी। आलिया-रणबीर की इस शादी से सभी बहुत खुश है और सब उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।