आलिया भट्ट के शादी की डेट हुई फाइनल, चाचा रॉबिन ने किया खुलासा

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की क्यूट (Cute) और रोमांटिक (Romantic) जोड़ी (Couple) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के शादी (Wedding) की चर्चाएं इन दिनों अपना जोर पकड़ी है, लेकिन इनके शादी का डेट फाइनल नहीं हो पा रहा था। अब ये कपल 15 या 17 को नहीं बल्कि 13 अप्रैल को मेहंदी और 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बधेंगे। शादी के कंफर्म डेट का खुलासा आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट ने किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि आलिया भट्ट की मेहंदी का रस्म 13 अप्रैल को है और 14 अप्रैल को आलिया रणबीर कपूर के साथ शादी के साथ फेरे लेंगी।

    उसके बाद ये दोस्तों के साथ पार्टी केरेंगे। इनके शादी का पूरा आयोजन रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित आरके हाउस (वास्तु) में किया जाएगा। उसी हाउस में एक्टर के माता-पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर की भी शादी हुई थी। रॉबिन भट्ट आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के सौतेले भाई है। इस शादी से रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर काफी खुश है। यहां तक की वो शादी में पहनने के लिए अपने लिए महंगा ऑउटफिट भी तैयार करवा चुकी है।

    हालांकि, इस फाइनल डेट की पुष्टि अभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरफ से नहीं हुआ है, लेकिन इनके शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2017 से ही एक दुसरे को डेट कर रहे है। उनके इस रिश्ते की शुरुआत आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपना मुख्य किरदार निभा रहे है।