भाई आर्यन खान को एडवांस में आलिया छिब्बा ने किया बर्थडे विश, बचपन की Photo शेयर की, सुहाना खान ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का बर्थडे 13 नवंबर यानी कल है।आर्यन कल 24 साल के हो जायेगे। ऐसे में आज से ही आर्यन को उनके जन्मदिन की बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है। अब आर्यन की जिन सिस्टर आलिया छिब्बा (Alia Chhiba) ने उन्हें एक तस्वीर सहरे कर एडवांस-बर्थडे विश किया है। आलिया ने आर्यन के साथ बचपन की फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में सुहाना (Suhana Khan) भी हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने आर्यन को जन्मदिन की बधाई दी। 

    तस्वीर की बात करें तो फोटो में आलिया छिब्बा और सुहाना एक प्रेम्प शेयर करते दिख रही हैं। साथ ही उनके दोनों भाई आर्यन और अर्जुन छिब्बा उनके बाजु में खड़े हैं। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा- ‘दो सबसे प्यारे और प्रेरणा देने वाले को जन्मदिन की बधाई. आलिया की इस फोटो पर सुहाना खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।’ उसके बाद सुहाना ने भी इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर कर रेड हार्ट इमोजी लगाया।

    गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को 14 शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। आर्यन  30 अक्टूबर की सुबह बाहर आए थे।