ऋतिक रोशन के परिवार संग लंच करने पहुंची कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद, सामने आईं तस्वीरें

    Loading

    मुंबई: अभिनेता ऋतिक ऋशन (Hrithik Rishan) और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। रविवार फिर से एक बाद संगीतकार और ऋतिक के चाचा राजेश रोशन के जन्मदिन के खास मौके पर दोनों को साथ देखा गया। यह दोनों राजेश रोशन के घर पर लांच एन्जॉय करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से साफ हो रहा है कि सबा ने रोशन परिवार के लिए संडे लंच एन्जॉय किया था।

    संगीतकार राजेश रोशन ने बर्थडे पर मुंबई में स्थित रेस्तरां नायर ऑन फायर बुक किया था। जहां पूरे रोशन परिवार के साथ सबा भी दिखाई दी।  रेस्तरां के आधिकारिक पेज ने ऋतिक और सबा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं।  रेस्तरां ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- ‘जब आप खुश होते हैं, तो हमें भी अच्छा लगता हैं!  रविवार के दिन शहर के सबसे खूबसूरत परिवार के लिए खाना पकाने में अच्छा लगा।’  रेस्टोरेंट के पोस्ट का जवाब देते हुए सबा ने कमेंट में सारा और तोरल का शुक्रिया अदा किया और लिखा, ‘आप लोगों ने हमारा संडे बना दिया, आपका आशीर्वाद ️♥️।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nair on Fire (@naironfireindia)

     

    इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि ‘ऋतिक सफेद टी-शर्ट और मैचिंग पैंट पहने हुए दिखाई दिए वहीं सबा हाई-वेस्ट पैंट के साथ सफेद टैंक टॉप में नजर आई। राजेश रोशन ने रविवार को लंच स्प्रेड की एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक और तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में ऋतिक, उनकी मां पिंकी, भतीजी सुरनिका, चचेरी बहन पश्मीना रोशन और अभिनेता-गायक सबा आजाद थे, जिनके बारे में अफवाह है कि वे गुजरिश स्टार को डेट कर रहे हैं।