Allu Arjun
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) एक्टर (Actor) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हाल ही में रिलीज (Release) फिल्म (Film) ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) से सुर्खियों में आए है। उनकी अभिनीत ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने लोगों पर अपना ऐसा जादू किया है कि अभी भी लोग इसके रंग में रंगे है। फैंस  इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के स्टाइल को कॉपी करके उसपर अपना रील्स बना रहे है। अल्लू अर्जुन की एक बार फिर उनके प्रशंसक खूब तारीफें कर रहे है।

    अल्लू अर्जुन ने इस बार जो काम किया है। उससे उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस के दिल को छू लिया है। अभिनेता को एक तंबाकू के ऐड का ऑफर मिला था। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी मिल रही थी, लेकिन एक्टर ने इस काम को करने से झट से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें पैसों से ज्यादा लोगों की जिंदगी प्यारी है। जिसके चलते अल्लू अर्जुन ने एक बार अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अल्लू अर्जुन खुद भी तंबाकू का सेवन नहीं करते है। जिसके लिए उनका मानना है कि वो अपने प्रशंसकों को भी इससे दूर रखना चाहते है। उन्होंने रुपयों का मोह न करते हुए इस ऐड को करने से साफ इंकार कर दिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई अभिनेता पान मसाला जैसी चीजों के ऐड के लिए काफी ट्रोल हो चुके है। जिसमें शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का नाम शामिल है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार को काफी ट्रोल किया गया, क्योंकि अक्षय कुमार विमल पान मसाला के ऐड में शामिल हो गए है। जबकि अक्षय कुमार ने अपने कई इंटरव्यू में ऐसे ऐड को करने से इंकार किया था।