Stephen Twitch Boss Passes Away
Photo - sir_twitch_alot Instagram

    Loading

    मुंबई : हॉलीवुड इंडस्ट्री (Hollywood Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है अमेरिका (America) के मशहूर एक्टर, डांसर और डीजे स्टीफन बॉस (Stephen Boss) का मंगलवार यानि 13 दिसंबर को निधन हो गया है। वो 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। स्टीफन बॉस ने सुसाइड किया है। उनकी लाश एक होटल के कमरे से मिली है। स्टीफन बॉस की फैंस में काफी पॉपुलैरिटी थी। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फैंस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

    उनके निधन की खबर उनके फैंस के लिए बेहद बुरी है। स्टीफन बॉस ‘द एलिन डी जॉनर्स’, और ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ जैसे पॉपुलर शोज के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने स्टीफन बॉस की लाश को लॉस एंजिलिस के एक होटल के कमरे से बरामद की है। वहीं उनकी पत्नी एलिसन हॉकर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टीफन बॉस पहली बार घर से बिना कार के निकले थे, नहीं तो वो बिना अपनी कार के कहीं बाहर नहीं जाते थे। पत्नी ने कहा यह थोड़ा अजीब था। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीफन बॉस ने गोली मारकर सुसाइड की है।

    हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाई है कि स्टीफन बॉस ने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे की वजह क्या है। फिलहाल, स्टीफन बॉस के निधन की खबर उनके परिवारवालों के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी काफी बुरी है। उनकी मौत से इंडस्ट्री को भी काफी तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि स्टीफन बॉस की पत्नी एलिसन हॉकर भी एक डांस हैं। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी।