संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए पत्नी जया के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन, दी श्रद्धांजलि

    Loading

    मुंबई: महान संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Legendary santoor player Pandit Shivkumar Sharma died) का मंगलवार सुबह मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच बांद्रा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके करीबी रिश्तेदारों के अनुसार, उनका निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ। वह 84 वर्ष के थे। पंडित शिवकुमार शर्मा भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे। वह अगले सप्ताह भोपाल में प्रदर्शन करने वाले थे। वह गुर्दे की बीमारी से भी पीड़ित थे।

    बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जुहू जेवीपीडी में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस दौरान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

     

    मिली जानकारी के अनुसार, आज संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे के बाद विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।