अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की सेल्फी हुई वायरल, नए साल पर फैंस हुए दीवाने

    Loading

    मुंबई : नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की संख्या काफी बड़ी है। फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है। ऐसे में नव्या नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अपने खूबसूरत चेहरे के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। जिसमें वह नया साल मुस्कुरा रही है। हालांकि, नव्या नंदा अभी अपनी मां श्वेता बच्चन और पिता निखिल नंदा के साथ नई दिल्ली में है। नव्या नवेली नंदा की ये सेल्फी उनके चाहनेवालों को काफी पसंद आ रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे है। आप भी देखें इस पोस्ट को- 

    इससे पहले इंस्टाग्राम पर नव्या नवेली नंदा ने कई तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह चारपाई पर बैठी नजर आई। साथ ही वह जलती हुई आग का भी लुफ्त उठाती दिखाई दी, क्योंकि इस समय दिल्ली का मौसम ठंडा है। इन तस्वीरों के साथ नव्या नंदा ने अपने कैप्शन में लिखा- ‘चाय, खाट और आग…।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

     

    नव्या नंदा भले ही बॉलीवुड में एक्टिंग करियर ना करना चाहती हो लेकिन, वह अपने  फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। नव्या नंदा आरा हेल्थ नाम की एक ऑनलाइन हेल्थकेयर भी चलाती है। यह प्रोजेक्ट महिलाओं से जुड़ा हुआ है और वह इसकी संस्थापक भी है।