Amrita Arora

    Loading

    मुंबई : अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) एक अभिनेत्री (Actress), मॉडल (Model), टेलीविजन प्रस्तोता (Television Presenter) और वीजे (VJ) है। अभिनेत्री का जन्म 31 जनवरी 1981 को चेंबूर (Chembur) (मुंबई) में हुआ था। अदाकारा आज अपना 41वां जन्मदिन (Birthday) मना रही है। इनका जन्म पंजाबी (Panjabi) पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) और मलयाली मां जॉयस पॉलीकार्प (Joyce Polycarp) के घर में हुआ था।

    अभिनेत्री की बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन  शकील लदाक के साथ सात फेरे ली। अमृता अरोड़ा कई हिट फिल्मों में अपना अभिनय कर चुकी है। जिसमें साल 2002 में फरदीन खान के साथ ‘कितने दरवाजे कितने पास’ में अपनी भूमिका निभाई। वहीं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ‘आवारा पागल दीवाना’, संजय दत्त, गोविंदा और जैकी श्रॉफ के साथ ‘एक और एक ग्यारह’, तुषार कपूर, अनुपम खेर और राजपाल यादव के साथ ‘शार्ट: द चैलेंज’, ईशा कोप्पिकर और आशीष चौधरी के साथ ‘गर्लफ्रैंड’।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial)

    बिपाशा बसु, संजय दत्त, डिनो मोरिया, सुनील शेट्टी और नेहा धूपिया के साथ ‘रख्त’, अक्षय कुमार, करीना कपूर और किरण खेर के साथ ‘कमबख्त इश्क’ जैसी कई फिल्मों में अपने किरदार से अपने दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।