‘बावल’ का एम्स्टर्डम शेड्यूल हुआ पूरा, जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के साथ तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी

    Loading

    मुंबई: अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी बहुत जल्द राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नितेश तिवारी (National Award winning filmmaker Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित ‘बावल’ (Bawaal) में अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए ये दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं। पिछले काफी समय से वरुण और जान्हवी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। इसी बीच इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वरुण-जान्हवी ने टीम के साथ मिलकर ‘बावल’ फिल्म का एम्स्टर्डम शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

    जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धवन के साथ एक तस्वीर साझा इस इसकी जानकारी दी। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘एम्स्टर्डम में #बावल समय बिता रहे हैं – एम्स्टर्डम शेड्यूल रैप, पोलैंड क्या आप हमारे लिए तैयार हैं? #niteshtiwari #sajidnadiadwala।’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    तस्वीर में वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक जैसे कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एम्स्टर्डम शेड्यूल पूरा करने के बाद, फिल्म की कास्ट और क्रू अब पोलैंड के लिए रवाना हो गई है। बावल 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत नियंत्रित किया है।