दर्शकों को पसंद आ रही है इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में इरफ़ान खान के साथ राधिका मदान और करीना कपूर खान भी नजर आ रही है। इस फिल्म में

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में इरफ़ान खान के साथ राधिका मदान और करीना कपूर खान भी नजर आ रही है। इस फिल्म में पिता और बेटी की अनोखे रिश्ते को बड़े अच्छे तरीके से बताया गया है। एक पिता अपने बच्चो के लिए कुछ भी कर सकता है। इसका सही उदाहरण यह फिल्म है। समीक्षकों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

इस फिल्म की कहानी राजस्थान रहनेवाला चंपक (इरफान खान) से शुरू होती है। चंपक राजस्थान के मशहूर हलवाई घसीटाराम के पोते हैं। घसीटाराम के नाम के लिए चंपक और उसके बड़े से परिवार में क़ानूनी लड़ाई चल रही है। हालांकि , इस क़ानूनी लड़ाई के बाद भी चंपक और उसका भाई घसीटाराम बंसल (दीपक डोबरियाल) में काफी प्यार है। चंपक को एक बेटी है , जिसका नाम तारिणी (राधिका मदान) है। चंपक बचपन से तारिणी को अकेला संभालता है। तारिणी का ब्रिटैन में जाकर पढाई करने का सपना है। अपनी बेटी का यह सपना पूरा करने के लिए चंपक अपनी जी-जान लगा देता है। अब फिल्म में देखना दिलचस्प होगा की क्या चंपक अपनी बेटी का सपना पूरा कर पाएगा।

फिल्म निर्देशक होमी अदाजानिया ने बड़े अच्छे तरीके से पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बड़े पर्दे पर दिखाया है। वही इस फिल्म में इरफ़ान खान और दीपक डोबरियाल का भाई का रिश्ता भी बहुत कुछ सीखा देता है। इस फिल्म में करीना कपूर खान का छोटा सा रोल है। लेकिन, उन्होंने अपना रोल बेहतरीन से निभाया है। साथ ही डिंपल कपाड़िया और कीकू शारदा ने भी अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। फिल्म में राधिका मदान ने अपनी बेहतरीन अभिनय का जलवा दिखाया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है। कुल मिलाकर यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मीडियम की तरह लोगो का दिल जीतने में कामयाब हो गयी है।

अन्य समीक्षकों की बात करे तो
जनसत्ता के मुताबिक, इस फिल्म में इरफ़ान खान और राधिका मदान ने कमाल का अभिनय किया है। इनके अलावा दीपक डोबरियाल भी अपने मजाकिया डायलॉग से लोगो का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को जनसत्ता ने पांच में से साढ़े तीन स्टार दिए है।