रणवीर सिंह का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘83’

    Loading

    Announcement of Ranveer Singh, ’83’ will be released in theaters on this day: कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन के कारण पिछले काफी समय से महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद थे। सिनेमाघर बंद होने के कारण बॉलीवुड की कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही थी। और तो और कुछ फिल्म मेकर्स ऐसे भी थे जोकि सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सिनेमाघर फिर से खोलने के फैसला लिया तो मेकर्स अब एक के बाद एक अपनी फिल्म रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान करते दिखाई दे रहे है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (sooryavanshi) की रिलीज डेट की घोषणा के बाद अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ’83’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

    रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि ‘यह सही समय है… ‘83’ फिल्म इस क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज होगी…  फिल्म को दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख पाएंगे #ThisIs83’ अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

     

    फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी छोटे लेकिन अहम किरदार में दिखाई देंगी। अभिनेता की यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की साल 1984 में वर्ल्डकप जीत पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। ‘83’ में रणवीर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे। रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, आर बद्री, एमी विर्क, साहिल खट्टर, निशांत दहिया, दिनकर शर्मा, चिराग पाटिल, ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे।