मोदी पहले अपने बाप और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए : अनुराग कश्यप

मुंबई. जेएनयू हिंसा और नागरिक संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार सरकार पर हमला बोलने वाले बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यपने और एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग कश्यप ने

Loading

मुंबई. जेएनयू हिंसा और नागरिक संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार सरकार पर हमला बोलने वाले बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यपने और एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग कश्यप ने कहा है कि पहले मोदी अपने बाप और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए। उसके बाद हमें मांगे। कश्यप ने कहा साबित करो पहले कि मोदी पढ़ा लिखा है।

अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपने ट्वीट में कहा कि आज से CAA लागू हो गया। मोदी को बोलो पहले अपने कागज अपनी डिग्री इन "entire political science" दिखाए, और अपने बाप का और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए सारे हिंदुस्तान को। फिर हमसे मांगे।

इसके बाद कश्यप ने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे ऊपर CAA लागू करने वाले PM की degree in "entire political science" देखनी है मुझे पहले। साबित करो पहले कि मोदी पढ़ा लिखा है। फिर बात करेंगे।

अनुराग ने अपने तीसरे ट्वीट मे कहा कि इस सरकार के पास किसी भी तरह का प्लान नहीं है, कोई प्रणाली नहीं है। यह एक बेवकूफ सरकार है और सीएए बिल्कुल नोटबंदी की तरह है, जिसमें कोई विजन नहीं केवल बदमाशी है।

देश में शुक्रवार से नागरिक संशोधन कानून (CAA) लागू किया गया है। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। CAA के खिलाफ देश भर में हिंसक आंदोलन हुए और कानून को वापस लेने की भी मांग हुई।