Anushka Sharma
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस (Production House) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। जिसको उन्होंने इस सफलता तक पहुंचाया आज उसी से वो अलग हो रही है। वो अपने क्लीन स्लेट फिल्मज़ की पूरी जिम्मेदारी अपने भाई कर्णेश शर्मा को सौंप दी है। कर्णेश शर्मा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है। अनुष्का शर्मा ने अपने इस फैसले को अपने दर्शकों के साथ भी शेयर किया है।

    उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर इसको लेकर एक लंबा नोट भी लिखी है। उन्होंने अपने नोट में लिखा की जब उन्होंने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्मज़ की शुरुआत की थी। तब उस वक्त वो नौसिखिया थे, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज यहां तक पहुंची है। उन्होंने ये भी कहा की उन्हें इस बात पर गर्व है की उन्होंने कामयाबी हासिल किया है। उन्होंने कहा की इस सफलता में उनके भाई कर्णेश शर्मा का भी योगदान है। जिन्होंने अपने लगन और कड़ी मेहनत से अपने बुलंदी को हासिल किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    इसलिए उन्होंने अब इससे अलग होने का बड़ा फैसला कर चुकी है। अब वो पूरा समय अपने अभिनय पर ध्यान देंगी। उन्हें ये विश्वास है की उनके इस प्रोडक्शन कंपनी को उनके भाई आगे लेकर जाएंगे। वो यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती की उनका भाई कंपनी को बड़ी मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के पूरे परिवार को शुभकामनाएं भी दी। उनके इस प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्मज़ की स्थापना साल 2013 में हुई थी। जिसमें अब तक कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी है।