Anushka Sharma Pictures
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के सभी अपडेट्स अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ सिजलिंग अवतार में हॉट तस्वीरें शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें फोटोशूट की है। तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर का ओपन फ्रंट गाउन पहने नजर आ रही है।

    अभिनेत्री मेसी हेयर के साथ न्यूड मेकअप की है। साथ ही हाथों की कलाईयों में गोल्डन ब्रेसलेट भी पहनी है। दरअसल, अभिनेत्री इतनी तैयारी करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए की थी। 25 मई की शाम को करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर सेलिब्रेशन पार्टी रखा था। जिसमें कई सितारें उपस्थित हुए थे। उसमें अनुष्का शर्मा भी पहुंची थी। उनके इस हॉट लुक को देखकर उनके फैंस उनके इस तस्वीरों के दीवाने हो रहे है। उनके इस लुक पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी लाइक्स की बाढ़ आ गई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    उनके इस पोस्ट को रिया कपूर, नताशा पूनावाला, जयदीप अहलवात, मेघा चक्रवर्ती, नीना गुप्ता, विक्रांत मैसी, दीया मिर्जा, वरुण धवन, आलिया भट्ट, ज़रीन खान, मोनालिसा, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, भूमि पेडणेकर, मुनमुन दत्ता, विक्की कौशल, आथिया शेट्टी, करिश्मा कपूर, काजल अग्रवाल, राशी खन्ना, सामंथा रुथ प्रभु, हरनाज कौर संधू और नरगिस फाखरी जैसे सितारों ने लाइक किया है। अब तक उनके इस पोस्ट को 16 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री बहुत जल्द इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवनी पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को जन्म देने के बाद लगभग तीन साल के अंतराल काम पर वापस लौटी है।