Anushka Sharma

    Loading

    मुंबई: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की बिंदास और बबली गर्ल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी।

    एक्ट्रेस को पर्दे से ब्रेक लिए काफी वक्त हो गया है, हालांकि एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। लेकिन अनुष्का का फिलहाल शूटिंग पर वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। ऐसे में इनदिनों अपनी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए अभिनेत्री अपने पति विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं।

    अब हाल ही में, अभिनेत्री ने हमें अपनी दक्षिण अफ्रीका की डायरी की एक झलक दी है। अनुष्का ने एक बहुत ही खूबसूरत स्थान की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हम चारों ओर हरियाली के साथ एक सुंदर झील, नारंगी सूर्यास्त देख सकते हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘सुंदर है..’

    गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। वह पपराजी से रिक्वेस्ट भी कर चुके हैं कि बिना इजाजत उनकी बेटी की तस्वीरें खींचकर उसको कॉन्टेंट ना बनाएं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ देखा गया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, वह इस बीच निर्माता बन गई है।