अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी आकर्षक सेल्फी, तो अर्जुन कपूर ने कहा ‘बाल की हेरा फेरी’

    Loading

    मुंबई: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की बिंदास और बबली गर्ल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी।

    एक्ट्रेस को पर्दे से ब्रेक लिए काफी वक्त हो गया है, हालांकि एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। लेकिन अनुष्का का फिलहाल शूटिंग पर वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। ऐसे में अब अनुष्का ने अपने आकर्षक छोटे बाल दिखते हुए अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    दरअसल अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक आकर्षक सेल्फी वाली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बालों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। कैमरे के लिए अपनी सबसे प्यारी मुस्कान बिखेरते हुए अनुष्का बहुत प्यारी लग रही थीं। अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘बाल-वहा-हर जगह।’ जिसके बाद उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने उनके इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा- बाल की बाल एक फेरी।’

    गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। वह पपराजी से रिक्वेस्ट भी कर चुके हैं कि बिना इजाजत उनकी बेटी की तस्वीरें खींचकर उसको कॉन्टेंट ना बनाएं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ देखा गया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, वह इस बीच निर्माता बन गई है।