
मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मालदीव (Maldives) की ट्रिप (Trip) पूरी कर मुंबई अपने घर वापस आ चुकी है। अभिनेत्री वहां अकेले नहीं, बल्कि अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ अपना वेकेशन मनाने पहुंची थी। हालांकि, वो वापस भारत आ गई है, लेकिन अभी भी उनका दिल मालदीव में ही है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके द्वारा शेयर वीडियो कहता है। अनुष्का शर्मा जब मालदीव में थी तो वो वहां से वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। अब वो भारत आकर मालदीव में बिताए पलों की याद अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने सिर पर हैट लगाए साइकलिंग करते नजर आ रही है। वीडियो में गौर करने वाली बात ये है कि वो अपनी बेटी वामिका को साइकिल की सैर करा रही है। वो बीच के किनारे साइकलिंग करते दिखाई दे रही है। वीडियो में वो अलग-अलग ड्रेस में साइकलिंग कर रही है। वो काफी खुश भी उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे दो के साथ सबसे अच्छी यादें, मुझे वापस पेडल करें! मिस्सिंग ऑलरेडी!’
View this post on Instagram
उनके कैप्शन से यह कहना गलत नहीं होगा कि वो वहां अपनी फैमिली के साथ बिताए पल को काफी याद कर रही है। उनका ये वीडियो उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक 13 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।
View this post on Instagram
अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री बहुत जल्द फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ये एक बायोपिक फिल्म है। जिसमें अभिनेत्री भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।