Photo- Social Media
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने में व्यस्त है। एक अभिनेत्री का नाम प्रत्याशी सूची से बाहर आया है। जी हां, अभिनेत्री अर्चना गौतम उत्तर प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव लड़ेंगी। अभिनेत्री मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। अभिनेत्री अर्चना गौतम वर्ष 2018 में ‘मिस बिकनी इंडिया’ भी रह चुकी है।

    अभिनेत्री फिल्मी दुनिया के साथ-साथ  अब राजनीति में भी अपना किस्मत आजमाना चाहती है। इससे पहले वह प्रियंका गांधी से भी मिल चुकी है। हालांकि अभिनेत्री राजनीति दुनिया में नई है। जिसके कारण उन्हें राजनीति का कुछ भी ज्ञान नहीं है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

    मलेशिया में मिस बिकनी वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है

    अर्चना गौतम अब तक कई सफल फिल्मों में अपना किरदार निभा चुकी है।  जिसमें ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, हसीना पारकर, बारात कंपनी, जंक्शन वाराणसी आदि फिल्में है। अभिनेत्री अब तक कई पुरस्कारों से भी सम्मानित की जा चुकी है। अभिनेत्री मलेशिया में मिस बिकनी वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है।