दिव्यांका त्रिपाठी को कड़ी टक्कर देकर अर्जुन बिजलानी बने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के विनर

    Loading

    Arjun Bijlani became the winner of ‘Khatron Ke Khiladi 11’ by giving a tough competition to Divyanka Tripathi: पॉपुलर टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11 ) का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले मंगलवार को शूट हुआ। इस दौरान शो के होस्ट रोहित शेट्टी के अलावा बाकी प्रतियोगी भी दिखाई दिए। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के मंच पर इन सभी कंटेस्टेंट का बेहद अलग अंदाज नजर आया। ग्रैंड फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन, आस्था गिल, महक चहल, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज शामिल होते दिखाई दिए। इस दौरान यह सभी काफी उत्साहित दिखाई दिए। 

    ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ ग्रैंड फिनाले में टॉप थ्री फाइनलिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। आखिर में विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो गए। टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को धूल चटाकर ‘नागिन’ फेम अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का खिताब अपने नाम किया। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Divyankatripathidahiya (@divyankatripathi.era)

    ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के मेकर्स ने अभी तक विनर को लेकर किसी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। दर्शकों को इस वीकेंड तक इंतजार करना होगा। मेकर्स ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का यह एपिसोड रविवार को टेलीकास्ट करने वाले है।