गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की वेट लॉस जर्नी से इंप्रेस हुए अर्जुन कपूर, बोले- ‘शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप थकाऊ…’

मालूम हो कि एक समय ऐसा था जब अर्जुन कपूर का वजन 150 किलो था लेकिन उन्होंने भी कड़ी मेहनत के जरिए वजन कम किया।

    Loading

    Arjun Kapoor impressed by gold medalist Neeraj Chopra weight loss journey, said- ‘Not only physically but mentally exhausting…’: टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन (Javeline) थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की हर तरफ तारीफ हो रही है। नेता से लेकर अभिनेता तक उनके गुणगान कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी उन्हें शानदार जीत की बधाई दी थी। नीरज एक एथलीट के तौर पर अपनी जर्नी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी नीरज चोपड़ा से काफी इंप्रेस दिखाई दिए। दरअसल, नीरज ने अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत की है। 12 साल की उम्र उनका वजन 90 किलो हो गया था। इसके बाद नीरज ने ट्रांसफॉर्मेशन की ठानी और वह इसके सफल रहे। 

    नीरज चोपड़ा की शानदार जीत और वेट लॉस जर्नी से अभिनेता अर्जुन कपूर काफी खुश दिखाई दिए।  अभिनेता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर  नीरज चोपड़ा खूब तारीफ की है। अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा ‘मुझे बता है कि मोटापे से जूझना सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी काफी थकाऊ होता है। नीजर ने अपनी मेहनत से मोटापे को कम किया और मेहनत से ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया। आप मेरे लिए और इस पूरे देश के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हो… ।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

     

    मालूम हो कि एक समय ऐसा था जब अर्जुन कपूर का वजन 150 किलो था लेकिन उन्होंने भी कड़ी मेहनत के जरिए वजन कम किया। आज वो बॉलीवुड में बेहतरीन काम कर रहे है, अर्जुन के अभिनय की भी खूब तारीफ होती हैं।