
हाल ही में अर्जुन कपूर ने नई गाड़ी ली है। पिछले दिनों अभिनेता ने इसकी झलक भी दिखाई थी।
Arjun Kapoor posed for pictures with step-sisters Janhvi and khushi, celebrated Father’s Day like this with father Boney Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी सालों से अभिनेता अपने से काफी बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अक्सर एक दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार करते दिखाई देते हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने पोस्ट की हुई कुछ तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरें में अभिनेता अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ खुशी के पल बिताते दिखाई दिए।
दरअसल, मौका ‘फादर्स डे’ का था और इस दिन को मनाने के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) बहन अंशुला कपूर और सौतेली बहनों जाह्नवी- खुशी के सेलिब्रेट करते नजर आए। इन सभी ने ‘फादर्स डे’ पर एक साथ डिनर किया और एक दूसरे के साथ समय बिताया। अर्जुन कपूर ने पोस्ट की हुई ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। मालूम हो कि अर्जुन कपूर ने पोस्ट की हुई ये तस्वीर एक सेल्फी है। जिसमें यह सभी जोरदार अंदाज में हंसते दिख रहे हैं तो दूसरी में सभी के चेहरे पर हल्की की मुस्कान है। आप भी देखें इन तस्वीरों को-
View this post on Instagram
बता दें, हाल ही में अर्जुन कपूर ने नई गाड़ी ली है। पिछले दिनों अभिनेता ने इसकी झलक भी दिखाई थी। अर्जुन ने गाड़ी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि इस शानदार अनुभव के लिए, मोदी मोटर्स जगुआर लैंड रोवर वर्ली का शुक्रिया, अपनी नई कार लैंड रोवर डिफेंडर के साथ फरार होने का नया बहाना।