Arjun Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ (Mili) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने फिल्म ‘मिली’ को प्रोड्यूस किया है। फिल्म को प्रशंसकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में है। फिल्म में एक लड़की के संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है। जो फ्रीजर में बंद हो जाती है।

    फिल्म को देखने के बाद जान्हवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर फिल्म का रिव्यु करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने बहन पर गर्व करते हुए फिल्म में उनके एक्टिंग को शानदार बताया है। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर किया है। पहली तस्वीर जाह्नवी कपूर के बचपन की है। जिसमें अर्जुन कपूर बहन जान्हवी कपूर की चोटी को उठाए नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर उनके फोटोशूट की है। जिसमें वो एक-दूसरे की तरफ देखते हुए दिखाई दे रहे है। अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई तीसरी तस्वीर फिल्म ‘मिली’ के पोस्टर की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘आप मुझे और गौरवान्वित करती रहें जान्हवी कपूर! एक अभिनेता के रूप में, एक स्टार के रूप में आपका विकास अभूतपूर्व है… और आप अभी शुरुआत कर रहे हैं जो वास्तव में, रोमांचक है ! आप ‘मिली’ में शानदार हैं – क्या रीढ़ को शांत करने वाला कार्य है! मेरी इच्छा है कि यह अभूतपूर्व रूप से अच्छा करे और आपको वह सारा प्यार मिले जिसकी आप वास्तव में हकदार हैं। तुम्हें बहुत प्यार करता हूं!’ वहीं भाई के इस पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने भी जवाब देते हुए लिखा, ‘लव यू’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। फैंस और सेलेब्स को भी उनका ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है।