अर्जुन कपूर ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर देखा ताजमहल, आलिया भट्ट को यूं चिढ़ाते आए नजर

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोमवार को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। यात्रा के बाद अभिनेता ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी टैग किया। तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- ‘जब रणबीर कपूर द आर्टिस्ट ताज और मुझे देखकर इंस्पॉयर हुआ…’ इस पोस्ट के साथ अभिनेता आलिया को चिढ़ाते दिखाई दिए।  

    अर्जुन ने शेयर की तस्वीर में आप देख सकते है कि रणबीर कपूर तस्वीर में जहां मुस्कुराते नजर आ रहे है। इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ‘हाहा आखिरकार आप दोनों ने ताजमहल देख ही लिया….’ अर्जुन ने जवाब दिया, ‘@ रकुलप्रीत ने आलिया के साथ जाने के बजाय इसे पहले मेरे साथ देखा।’ अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। इसके बाद वह सभी ताजमहल भी घूमने गए थे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

     

    आपको बता दें, रणबीर कपूर साल 2018 से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इसके साथ कपल बहुत जल्द शादी करने की उम्मीद भी जताई जा रही है। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रहे थे, लेकिन कोविड महामारी ने उन योजनाओं को रोक दिया। खैर, रणबीर-आलिया बहुत जल्द ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देने वाले है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।