
अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफिशियल कर दिया है...
Arjun Kapoor to work with Malaika Arora, will be seen in TV show: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में शुमार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वैसे तो अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफिशियल कर दिया है और बताया है कि हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मालूम हो कि अर्जुन और मलाइका की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उनके द्वारा शेयर तस्वीरें और वीडियो फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अर्जुन और मलाइका को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बहुत जल्द एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। बॉलीवुड का ये कपल एक कुकिंग शो में नजर आएगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, अर्जुन और मलाइका ने एक कुकिंग शो के लिए हामी भर दी है। यह शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा। इस शो के लिए मेकर्स ने तैयारी कर ली है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब दोनों ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आएंगे।
View this post on Instagram
मिली जानकारी के अनुसार, मलाइका और अर्जुन भी एक-दूसरे के लिए खाना पकाते दिखाई देंगे। यह दोनों एक दूसरे के लिए उनकी पसंदिता डिश बनाते नजर आएंगे। बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्द बड़ा ऐलान होगा।