Happy Birthday Anushka Sharma
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 34वां जन्मदिन (Birthday) मना रही है। वो अपने इस जन्मदिन को केक काटकर सेलिब्रेट की है। इनका जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के घर में हुआ था। आज इस खास दिन पर अभिनेत्री को बधाई भरे कॉल्स और मैसेजेस आ रहे है। कुछ लोग तो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे है। इन लाइनों में उनके फैंस और दोस्तों से लेकर कई सेलेब्स भी मौजूद है।

    सब उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने तो एक अलग ही अंदाज में अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज फोटो शेयर किया है। जिसमें तस्वीर के ऊपरी भाग में अनुष्का शर्मा गार्डन में हरे-भरे घासों के ऊपर लेटी है तो उसके निचले हिस्से में अर्जुन कपूर भी गार्डन में लेटे हुए है और अपने हाथों में फूल-पत्ती का बुक्का लिए है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    दरअसल, अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा को प्रकृति अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है साथ ही उन्होंने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके जैसा कोई दूसरा नहीं है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    उनके इस बर्थडे पर एक्ट्रेस सोनम कपूर, आथिया शेट्टी, करिश्मा कपूर, विक्रांत मैसी, दिया मिर्जा, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, नेहा धूपिया, कुणाल खेमू, सामंथा रुथ प्रभु, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, मौनी रॉय, प्रियंका कपाड़िया, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और रकुल प्रीत सिंह सभी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का शर्मा की तस्वीर को पोस्ट कर बर्थडे विश किया है। अनुष्का शर्मा बहुत जल्द अपनी अभिनीत आगामी फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।