Arjun Rampal/Gabriella Demetriades
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : दक्षिण अफ्रीकी (South African) एक्ट्रेस (Actress) गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) का आज 35वां जन्मदिन (Birthday) है। उनके इस जन्मदिन को उनके पार्टनर एक्टर अर्जुन रामपाल बड़े रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे है। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स काफी लंबे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे है। अभिनेता ने आज इस खुशी भरे पल को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक खास दिन बना दिया है। उन्होंने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को सबसे पहले बर्थडे विश किया है।

    इतना ही नहीं उन्होंने उनके लिए एक लव नोट भी लिखा है। एक्टर ने अपने इन्स्टाग्राम पर अभिनेत्री की एक तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई माय लव, मेरे लिए तुम बहुत कीमती हो और सबसे सुंदर भी, ये साल आपका है और आने वाले कई साल भी आपके ही हैं। तुम्हारे चेहरे की चमक एक क्रेजी हीरे जैसी है। लव यू! हैप्पी बर्थडे’ उनके इस पोस्ट पर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने रिएक्ट करते हुए लव इमोजी शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun (@rampal72)

    उनके जन्मदिन पर कई फिल्मी सितारों ने भी उन्हें बधाईयां दिया है। एक्टर बॉबी देओल ने लिखा कि बहुत-बहुत जन्मदिन की बधाई! वहीं दिव्या दत्ता ने लिखा कि जन्मदिन की बधाई ब्यूटीफुल, ढ़ेरों प्यार! गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के जन्मदिन पर चंकी पांडे ने भी बधाई दिया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun (@rampal72)

    गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे है। हालांकि, अभी ये शादी के बंधन में नहीं बधें है, लेकिन इस कपल का एक बेटा एरिक है। अर्जुन रामपाल बहुत जल्द अपर्णा सेन की फिल्म ‘द रेपिस्ट’ में कोंकणा सेन शर्मा के साथ अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। वहीं इनकी दूसरी फिल्म ‘धाकड़’ है। इस फिल्म में अभिनेता कंगना रनौत के साथ मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।