File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इस वक़्त जेल में है। उन्हें  3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने का आरोप लगा है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी  गिरफ्तार किया है। इस वक़्त आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस वक़्त आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद है। 

    आर्यन खान जो हमेशा लग्जरी सुविधाएं के बीच रहे है आज उन्हें जेल की सलाखों के पीछे सब सुख सुविधाओं से दूर है। आर्यन जेल में रोते रहते हैं। खाना पीना क्या वॉशरूम तक जाने से बचने की कोशिश करते रहते हैं। दरअसल सोशल मीडिया आर्यन को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। जेल के अंदर आर्यन के करीब रह रहे कैदियों में से किसी ने बताया है कि उसने उन्हें रोते हुए देखा है। इतना ही नहीं यह तक जेल के स्टाफ भी आर्यन के हेल्थ और हाइजीन को लेकर परेशान हैं।

    नवभारत टाइम्स के खबर के अनुसार आर्यन को ना तो जेल का खाना पसंद आ रहा है और ना ही पानी। साथ ही ये भी खबर सामने आ रही है कि आर्यन हाइजीन इशू के वजह से जेल का बाथरूम इस्तेमाल करने से भी बचने की पूरी कोशिश करते हैं। गौरतलब है कि आर्यन को जेल में स्टार किड होने के नाते यहां कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। 

    गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। इन दिनों आर्यन मुंबई की आर्थर रोड स्थित जेल में बंद हैं।