Aryan Khan to return to Mannate, Bombay High Court granted bail
File Photo

    Loading

     मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इस वक़्त जेल में है। उन्हें  3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने का आरोप लगा है।

    आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी  गिरफ्तार किया है। इस वक़्त आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 14 अक्टूबर को हुई मामले की सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

    आर्यन खान केस की  को 14 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में सुनवाई राखी गई थी। आर्यन की तरह से अमित देसाई और सतीश मानश‍िंदे ने पैरवी की थी। बात दें 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मुंबई सेशन कोर्ट की छुट्टी थी, इसलिए आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

     गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है।