
said after tasting the , shared the video
बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों देश के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं और अपने फैंस को भी कुछ नए स्पॉट के बारे में बता रहे हैं। दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ऐसा उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से समझा जा सकता है। गुरुवार को आशीष ने कू ऐप के अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे गुजरात का फेमस स्ट्रीट फूड सूरती लोचो खाते और उसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आशीष ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आज से पहले ऐसा लोचा नहीं किया, जानी फरसान, सूरत, गुजरात में स्वादिष्ट नाश्ता”
बता दें कि लोचो गुजरात का एक मशहूर व्यंजन है, जिसे नाश्ते के रूप में सुबह, दोपहर या शाम, कभी-भी खाया जा सकता है। इसे खासतौर पर कम तेल में, भाप में पकाकर, मसालेदार देसी चटनी, मिर्च और सेव के साथ परोसा जाता है। इसे गुजराती पारंपरिक स्ट्रीट फूड सूरती लोचो के नाम से जाना जाता है।
गौरतलब है कि आशीष को 11 अलग-अलग भाषाओं में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया, मराठी सिनेमा की फिल्में शामिल हैं। वहीं, उन्होंने टीवी सीरियल “हम पंछी एक डाल के” में भी काम किया था। 1995 में विद्यार्थी को द्रोह काल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।