KL Rahul Athiya Shetty Wedding First Photo

    Loading

    मुंबई: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल एक दूजे के हो गए है। शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल पहली बार सामने आए हैं। अथिया और केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज़ शेयर की हैं।  दोनों फोटोज में काफी खुश नजर आ रहे है। शेयर की किये गए फोटोज में अथिया और केएल राहुल एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

    क्रिकेटर कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि अथिया अपने जीवनसाथी को देखकर मुस्कुरा रही हैं। दोनों की फोटोज बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अथिया शेट्टी ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा और कुंदन ज्वैलरी पहनी है, जहां वह परियों की दुनिया की तरह दिखती हैं, जबकि केएल राहुल शेरवानी में काफी डैशिंग लग रहे है। दोनों की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

     

    Photo: athiya shetty and klrahul Instagram
    Photo: athiya shetty and klrahul Instagram

    आईपीएल के बाद शादी का रिसेप्शन

    सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि नवविवाहित जोड़े की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।  कपल की शादी का मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा। जिसमें 3 हजार मेहमानों को इनवाइट किया जाएगा। जिसमें फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीति, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

    फिल्म जगत और खेल जगत की हस्तियां भी हुई शामिल 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में करीब 100 मेहमान शामिल हुए। इनकी शादी में फिल्म जगत और खेल जगत की हस्तियां भी शामिल हुई। जिन्होंने नए जोड़े को ब्लेस्सिंग्स दिया। इनकी शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा के अलावा विराट कोहली और एम एस धोनी भी पहुंचे।  शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसने का इंतजाम किया गया।