ताजमहल के सामने रोमांटिक हुए अक्षय कुमार, सारा अली खान ने शेयर की तस्वीर

फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और सारा अली खान के अलावा साउथ सुपरस्टार धनुष भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।

Loading

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Ray) में अहम किरदार में दिखाई देंगी।  इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित है। कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है इसके साथ सेट से लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा ने शेयर की हुई एक पोस्ट फैंस के बहुत पसंद आ रही है।  इसमें खिलाड़ी कुमार बेहद अलग अंदाज में नजर आए। उनका लुक मुगल दौर से प्रेरित दिखाई दिया। इसके साथ ही अक्षय कुमार मुगलिया लुक के साथ हाथ में गुलाब का फूल लिए भी नजर आए। ताजमहल के सामने अक्षय कुमार रोमांटिक हुए दिखाई दिए।  इस फोटो को पोस्ट करने के साथ अदाकारा कैप्शन में लिखती है ‘इससे ज्यादा अतरंगी कोई नहीं हो सकता। यह कोई शाहजहां नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं।’ आप भी देखें-  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

इस फोटो के अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  ताजमहल के सामने मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दिए। आपको बता दें, अभिनेता का लुक और उनका अंदाज फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें-  

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय के इस वीडियो को एक घंटे के अंदर 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। बात दें, फिल्म में अक्षय कुमार और सारा के अलावा साउथ सुपरस्टार  धनुष भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।  यह पहली बार होगा जब अक्षय, सारा और धनुष किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।