गणेशोत्सव में ‘पुष्पा’ के अवतार में नजर आएंगे बप्पा, वायरल हुआ वीडियो

    Loading

    मुंबई: गणेशोत्सव का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)   के शुभ अवसर पर गणेश जी का आगमन हो रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने घरों में उत्साह के साथ मना रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड की कुछ फिल्में इस समय बॉयकॉट की जा रही है। इसके साथ ही साउथ की फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखा जा रहा है कि पूरे देश में साउथ फिल्मों की चर्चा हो रही है।  ऐसे में इस साल के गणेशोत्सव में ‘पुष्पा’ स्टाइल के बप्पा की मूर्ति भी दिखाई दी।

    ‘पुष्पा’ (Pushpa) स्टाइल बप्पा की मूर्ति का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का बहुत बड़ा फैन बेस है। उनके फैंस अपने अंदाज में बप्पा के आने का जश्न मना रहे हैं। इसलिए इस साल गणेशोत्सव में साउथ फिल्मों का क्रेज है।

    इस साल गणेशोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। पिछले दो साल से बंदिशों के चलते इस साल लोगों में खासा उत्साह है। मुंबई, पुणे जैसे शहरों में ढोल टीम के खिलाड़ी एक बार फिर जोश के साथ खेल रहे हैं। पुष्पा की तरह, एक साउथ फिल्म का एक और चरित्र गणेश की मूर्ति में दिखाई देता है। यानी हाल ही में आई फिल्म आरआरआर में राम चरण द्वारा निभाए गए रोल के समान ही गणेश की भूमिका को चित्रित किया गया है। फिल्म पुष्पा के पहले पार्ट ने सबको दीवाना बना दिया था, अब फैंस को अगले पार्ट का इंतजार है।पुष्पा के निर्माताओं ने हाल ही में पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग शुरू की है। इस एपिसोड में अल्लू अर्जुन के दो लुक देखने को मिलेंगे।