जन्मदिन से पहले सलमान खान को सांप ने काटा, रात 3 बजे अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

    Loading

    Salman Khan bitten by snake at Panvel farmhouse: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पनवेल फार्महाउस पर सल्लू मियां को एक सांप ने काट लिया है। सलमान खान को इलाज के लिए  कामोठे के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे है। जहां उन्हें रविवार की सुबह एक गैर विषैले सांप ने काटा है। 

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सांप के कटाने के बाद सलमान खान को तुरंत रात के 3 बजे अस्पताल ली जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद सलमान को सुबह नौ बजे छुट्टी दे दी गई। वह अब अपने फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं। उनके तबियत पहले से काफी बेहतर है। आज रात वह अपने जन्मदिन का जश्न मना सकते हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    आपको बता दें, सलमान खान पिछले कई सालों से अपना बर्थडे पनवेल फार्महाउस पर अपने खास दोस्तों के साथ मनाते है। लॉकडाउन में अभिनेता ने अपने ज्यादातर समय अपने पनवेल फार्महाउस पर बिताया है। इसी समय सलमान खान ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ मिलकर फार्महाउस पर एक गाने की शूटिंग भी की थी। सलमान ने अपने फार्महाउस का नाम अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के नाम पर रखा है।